कपड़े धोने के लिए गए दो बच्चे कैनल में डूबे

पुणे: समाचार ऑनलाइन

पुणे के हडपसर इलाके में दो बच्चों की कैनल में डूबने की घटना घटी। दोनों बच्चे आज रविवार कैनल में कपड़े धोने के लिए गए थे, कपड़े धोने के बाद बच्चों की डूबने की घटना घटी। दोनों बच्चों में से एक बच्चे को डूबने से बचा लिया गया। दूसरे बच्चे को ढूंढा जा रहा है। यह घटना सुबह 11 बजे के करीब वैदूवाडी में घटी।

[amazon_link asins=’B00KGZZ824,B01J82IYLW’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’08c8ad5d-b407-11e8-992c-8395f4be4f07′]
सुमित शिंदे (13, वैदूवाडी, हडपसर) लापता बच्चे का नाम है। राहुल लोखंडे को बचाने में सफलता मिली है। सुमित और राहुल एक ही इलाके में रहते हैं। दोनों रविवार की सुबह 11 बजे के करीब वैदूवाडी कैनल में कपड़े धोने के लिए गए थे। कपड़े धोने के बाद कैनल में तैरने के लिए उतरे थे। बारिश की वजह से कैनल में पानी छोड़ा गया था। पानी का बहाव ज्यादा होने की वजह से दोनों डूबने लगे थे। बच्चों को डूबता देखकर नागरिकों ने आवाज लगाना शुरू किया था। नागरिकों द्वारा बच्चों को बचा लिया गया। लेकिन सुमित का अबतक पता नहीं चला। हडपसर पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। अग्निशामक व स्थानिक नागरिक सुमित की तलाश कर रहे हैं।