केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे गए दो टन प्याज

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन

अतिवृष्टि से बेहाल केरलवासियों की मदद के लिए देशभर से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। इस कड़ी में भोसरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश लांडगे ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दो टन प्याज भेजे हैं। यही नहीं उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि, केरलवासियों की सहायता के लिए आगे आएं।

भारी बारिश के चलते केरल बाढ़ की विपदा से जूझ रहा है। इसमें 300 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और तकरीबन दस लाख लोग घर से बेघर हो गए हैं। इस बाढ़ से केरल राज्य के नुकसान का आंकड़ा 20 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। बेहाल केरलवासियों को आज मदद की जरूरत है।
[amazon_link asins=’B071NNLMDF,B071JWBFDT’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e93191d2-a6ed-11e8-92fa-45997e7ecf85′]
देशभर से केरल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ रहे हैं। वहां चिकित्सा और जीवनावश्यक वस्तुएं भेजी जा रही हैं। इसी कड़ी में भोसरी के विधायक महेश लांडगे ने दो टन प्याज भेजे हैं। प्याज से भरा ट्रक गुरुवार को पिंपरी के चर्च ऑफ गॉड के सुपुर्द किया गया। इसके बाद यह ट्रक केरल रवाना किया गया। ये प्याज केरल के अलेप्पी, चेंगणूर, पतनमतीट्टा जिलों में भेजा जाएगा।