केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूएई ने पेश की 700 करोड़ रुपये की मदद

तिरुवनंतपुरम। समाचार ऑनलाइन
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 700 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की पेशकश की है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने खुद मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। वहीं यूएई के वीपीएस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉक्टर शमशीर वायलील ने बाढ़ पीड़ितों को 50 करोड़ रुपए दान किए हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने बताया कि केरल कैबिनेट ने राज्यपाल से 30 अगस्त को एक विशेष सत्र बुलाने की सिफारिश की है। जिसमें बाढ़ के बाद राहत, पुनर्वास और पुनर्निमाण को लेकर बातचीत की जाएगी।
[amazon_link asins=’B0743QD678,B07DFPG3NH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ad657b46-a517-11e8-8efd-75a5525b4f97′]
इस प्राकृतिक आपदा की वजह से राज्य को लगभग 21 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। राज्य में फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं बाढ़ की वजह से अब तक लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है। निवासियों को फिर से बसाना सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि एक लाख इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं 10 हजार किलोमीटर के हाईवे और रोड के साथ ही हजारों पुल बाढ़ में बह गए हैं। लाखों हेक्टेयर की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
ऐसी मुश्किल घड़ी में केरल की तरफ देश के आम से लेकर खास लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। राज्य को केंद्र सरकार से जहां 500 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली है। वहीं कई राज्य सरकारों ने भी केरल की मदद के लिए राशि देने की घोषणा की है। इस दुख की घड़ी में केरल को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का भी साथ मिला है। दोनों ही पुलिस फोर्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने एक दिन का वेतन दान किया है। इसके अलावा बॉलीवुड के सितारे भी केरल की मदद करने के साथ ही आम लोगों से ऐसा करने की अपील कर रहे हैं।