Uma Bharti | नौकरशाह हमारे चप्पल उठाने का काम करते है; भाजपा नेता उमा भारती का विवादित बयान

भोपाल : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Uma Bharti | भाजपा के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख़्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) के देश के ब्यूरोक्रेसी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ब्यूरोक्रेसी का मतलब नौकरशाहों दवारा चप्पल उठाना बताया है। उन्होंने कहा कि नौकरशाही मतलब कुछ नहीं है। वे हमारे चप्पल उठाने का काम करते है।

ब्यूरोक्रेसी चप्पल उठाने के लिए
मध्य प्रदेश में शराबबंदी के खिलाफ आंदोलन शुरू करने वाली उमा भारती शिवराज सिंह सरकार की मुश्किलें बढ़ाने का काम कर रही है। उनके इस बयान के बाद सरकार की और मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।उन्होंने कहा कि नौकरशाही मतलब कुछ नहीं है। वे हमारे चप्पल उठाने के लिए है। वे हमारे चप्पल उठाते है। आपको क्या लगता है नौकरशाह नेताओं को घुमाते है। ऐसा अब तक नहीं हुआ।

हम उन्हें वेतन देते है
पहले निजी चर्चा की जाती है। इसके बाद नौकरशाह फाइल बनाकर लाते है। हमारे कहे बिना वह कोई काम नहीं करते है। हम उन्हें वेतन देते है। उन्हें पोस्टिंग देते है। हम उन्हें प्रमोशन और डिमोशन देते है। उनके पास कोई अधिकार नहीं है। ब्यूरोक्रेसी के बहाने हम राजनीति करते है।

ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी थी कि मध्य प्रदेश सरकार ओबीसी की मांग पर जल्द निर्णय ले नहीं तो ओबीसी महासभा रोड पर उतारकर भाजपा के सांसद, विधायक और मंत्रियों का तीव्र विरोध करेंगे। इसी दौरान उन्होंने नौकरशाही पर आपत्तिजनक बयान दिया है।

Ahmednagar News | महाराष्ट्र : नगर जिले में दुर्घटनाओं का सिलसिला ; खेत के गहरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत

Maharashtra Corona | कोरोना की तीसरी लहर के संदर्भ में राजेश टोपे ने दी संतोषजनक जानकारी

Chandrakant Patil | ईडी का सामना करने में मुश्किल होती है, हसन मुश्रीफ को चंद्रकांत पाटिल ने दिया जवाब