अनुशासनहीन ट्रैफिक, 72 हजार लोगों पर 18 करोड़ का जुर्माना!

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – पुलिस कमिश्नर आर।के। पद्मनाभन ने शहर की ट्रैफिक समस्या में सुधार लाने के लिए जोरदार कदम उठा रहे हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले वर्ष भर में 72 हजार 232 अनुशासनहीन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एक जनवरी से 31 दिसंबर की अवधि में की गई।
पुलिस कमिश्नर के रूप में कामकाज संभालने के बाद आर।के। पद्मनाभन ने सबसे पहले ट्रैफिक नियमों का पालन कराने को प्राथमिकता दी। हिंजवड़ी में लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने में सफलता पाई। इसके बाद उन्होंने भूमकर चौक, डांगे चौक, भोसरी और चाकण आदि जगहों के ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान किया। इसके साथ ही गैरकानूनी रूप से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नो एंट्री जोन में आने वाले वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। वह यही पर नहीं रुके। कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने के लिए इस तरह की कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुरस्कार की घोषणा भी की।
वर्ष 2018 में 72 हजार 232 अनुशासनहीन वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 17 करोड़ 77 लाख 88 हजार 300 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इनमें से 2 करोड़ 7 लाख 27 हजार 700  रुपए का जुर्माना वसूल किया है। जबकि 15 करोड़ 60 लाख 600 रुपए का जुर्माना बकाया है और इसे वसूल करने के लिए कार्यवाही चल रही है।