समृद्ध जीवन की संचालिका वैशाली मोतेवार को सीआईडी ने हिरासत में लिया

पुणे समाचार
समृद्ध जीवन फूड्स कंपनी की संचालिका और महेश मोतेवार की पत्नी वैशाली मोतेवार को क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने हिरासत में ले लिया है। वैशाली मोतेवार काफी समय से फरार चल रही थीं।

[amazon_link asins=’B077Q19S59′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3a69df9b-7c68-11e8-a8d4-07a5e279e51c’]
उनकी कंपनी पर 3 हजार 650 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। वैशाली मोतेवार के खिलाफ चतुरश्रृंगी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। वैशाली तीन साल से फरार थीं। सीआईडी अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि वो निगड़ी में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर वैशाली को पकड़ लिया। वैशाली मोतेवार के पति महेश मोतेवार भी इसी मामले में जेल की सजा काट रहे है। वही महेश मोतेवार की दूसरी पत्नी को कोर्ट ने राहत देते हुए उनकी बेल मंजूर कर दी है। समृद्ध जीवन कंपनी के खिलाफ देश के 8 राज्यों में 27 जगहों पर धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।