VIDEO : एक्ट्रेस ने गुस्से में खोया अपना आपा, एक्स बॉयफ्रेंड को जड़ा थप्पड़

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – शो नच बलिये से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि मधुरिमा में गुस्से में आकर विशाल को चांटा मार देता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर आये दिन इस तरह के वीडियो सामने आते रहते है। जिसे फैंस भी बहुत पसंद करते है।

नच बलिये शो में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली को लोग पसंद भी बहुत करते हैं क्योंकि दोनों अक्सर शो में लड़ते हुए नजर आते हैं। जिसे देखर फैंस को मजा भी आता है। उन्हें हरकते भी ऐसी ही होती है। जिसे देख फैंस खुश हो जाये। कभी सेट पर लड़ते हुए नजर आते हैं तो कभी रिहर्सल के दौरान। वायरल हो रहे वीडियो में गुस्से में तिलमिलाई मधुरिमा विशाल को चांटा मारने के बाद जोर से धक्का भी देती नजर आ रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।