Video Viral : जब 7 साल के इस बच्चे से विराट कोहली ने मांगा ऑटोग्राफ, खिल उठी अनुष्का

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आये दिन सुर्खियों में बने रहते है। फैंस उनके स्टाइल के मुरीद है। टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज़ में है। जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीस को क्लीन स्वीप कर दिया। टी 20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में भारत ने वेस्टइंडीज़ को रोंध डाला। इस बीच विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जो तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में विराट के साथ अनुष्का भी नज़र आ रही है।

क्या है वीडियो में –
दरअसल टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कहीं जा रहे थे, तभी उनकी नजर 7 साल के एक बच्चे पर पड़ी जिससे उन्होंने ऑटोग्राफ मांगे। विराट ने रुक कर उस बच्चे के पास से ऑटोग्राफ मांगे। भारतीय कप्तान विराट कोहली का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑटोग्राफ मिलने के बाद विराट ने कहा कि वाह, जरा देखिए, यह शानदार है। उनके ऐसा कहते ही पास ही खड़ीं अनुष्का शर्मा समेत अन्य लोग भी मुस्कुरा उठे।

बता दें कि विराट कोहली ने बतौर कप्तान विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीत दर्ज करने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  को पीछे छोड़ दिया है। अब विराट कोहली विदेश में भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए हैं।