सातारा में आंदोलनकारी हुए हिंसक, पुलिस अधीक्षक घायल

सातारा | समाचार ऑनलाइन

मराठा आरक्षण की मांग करनेवाले आंदोलनकारियों का मोर्चा समाप्त होने के बाद बुधवार दोपहर भीड़ ने आक्रामक रूख अपनाते हुए पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। आंदोलनकारियों द्वारा ज्यादा हिंसक होने की वजह से पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी। इस पथराव की घटना में पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल  सहित दो कर्मचारी घायल हुए हैं।

मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा बुधवार की दोपहर को मोर्चा निकाला गया। लेकिन अचानक महामार्ग पर वाहनों पर पथराव की घटना शुरू हुई। कुछ आक्रामक भीड़ ने पुलिस वैन पर ही सीधे निशाना साधा। पथराव की घटना में पुलिस वैन और एक कंटेनर का बड़ा नुकसान हुआ।

भीड़ ज्यादा हिंसक होने की वजह से पुलिस को हवा में फायरिंग करना पड़ा। महामार्ग के दोनों साइड में भीड़ अपना आतंक मचा रही थी। पुलिस ने पीछा करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया। अचानक आंदोलन हिंसक होने से पुलिस का बंदोबस्त काफी बढ़ाना पड़ा।