विराट-अनुष्का की चैट का VIDEO VIRAL

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – विराट-अनुष्का की चैट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विराट और अनुष्का दोनों वीडियो कॉल करते नज़र आ रहे है। बता दें कि मौजूदा समय में विराट आईपीएल में व्यस्त है। वहीं अनुष्का शर्मा विराट का बखूबी साथ दे रही है। विराट का साथ देने के लिए अनुष्का ने कोई भी फिल्में साइन नहीं की है।

विराट-अनुष्का की चैट का VIDEO VIRAL के लिए इमेज परिणाम

वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वीडियो कॉल पर नजर आ रहे हैं। दरअसल यह एक विज्ञापन है, जिसे विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। गूगल डुओ का नया विज्ञापन आया है, जिसमें विराट और अनुष्का एक दूसरे से वीडियो चैट करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट किसी शूट के लिए तैयार होते हैं और कुछ नर्वस नजर आते हैं, जिसके बाद अनुष्का शर्मा उनके साथ एक प्रैंक खेलती हैं।

इस वीडियो में विराट सूटबूट में नज़र आ रहे है वहीं अनुष्का रिलैक्स चैरी रंग के कपड़ों में नज़र आ रही है। इस वीडियो को अब तक 46. 6k लोगों ने देखा है।