चलते हवाई जहाज से उतरकर महिला पायलट्स की होश उड़ाने वाले वीडियो

नई दिल्ली : समाचार  ऑनलाइन

किकी चैलेंज किसी तूफान की तरह इंटरनेट पर फैलता जा रहा है। एक के बाद एक लोग अलग-अलग तरह के रचनात्मक वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं और किकी चैलेंज पूरा कर रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी हैं जो होश उड़ाने वाले हैं। अब किकी चैलेंज सिर्फ कार या मोटर साइकिल डांस तक सीमित नहीं है बल्कि हवाई जहाज (प्लेन) भी इसका हिस्सा बन रहे हैं।  हाल ही में हवाई जहाज के साथ दो महिला पायलट्स का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पायलट चलते प्लेन से उतर जाती है और फ्लाइट अटेंडेंट के साथ डांस करने लगती है।

 [amazon_link asins=’B07G556924′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’78cd14e1-ac4f-11e8-9404-bbe59aba3f24′]

पायलट अलेजांद्र मन्नीक्यूज अपनी उड़ान परिचालक के साथ हवाई जहाज के साथ चलते हुए अंग्रेजी गाने ‘माय फीलिंग्स’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में अलेजांद्र और उनकी परिचालक को प्लेन की कॉकपिट में देखा जा सकता है। यहां महिला पायलट प्लेन का स्पीड लीवर आगे की ओर धकेलती है और फिर दोनों महिलाएं भागकर प्लेन के नीचे आ जाती हैं। यहां से शुरु होता है महिला पायलट्स का किकी चैलेंज। दोनों महिलाएं चलते प्लेन के साथ चलते हुए डांस करने लगती हैं।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W,B071L8JTL4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2362f90d-ac50-11e8-b543-917b1e5bbc75′]

गोल्ड मेडलिस्ट ‘डिंग्को सिंह’ की बायोपिक करेंगे शाहिद कपूर