VOTE: विराट कोहली और गंभीर ने यहां से डाले वोट

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – छह राज्यों और दिल्ली की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। पुरे देश में छठे दौर के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं। इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इस बीच पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने दिल्ली के ओल्ड राजेंदर नगर स्थित पोलिंग बूथ पर किया मतदान। गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुग्राम के पिनरेस्ट स्कूल में अपना वोट डाला।

गुरुग्राम लोकसभा सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस के कैप्टन अजय यादव के बीच मुख्य मुकाबला है। दोनों ने सुबह-सुबह वोटिंग शुरू होते ही मतदान केंद्र में दिखें।