अर्जुन कपूर के साथ HOT लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा – PHOTOS VIRAL

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अर्जुन-मलाइका दोनों इन दिनों सुर्खियों पर बनी हुई है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ स्पॉट किया गया। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात अर्जुन कपूर और मलाइका साथ में पार्टी अटेंड करने पहुंचे हुए थे। इस पार्टी में अर्जुन और मलाइका के अलावा बॉलीवुड के कई और स्टार्स नजर आए। जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर खान, रिया कपूर और भी कई स्टार्स शामिल हैं।

इस दौरान मलाइका बेहद हॉट लग रही थी। मलाइका ने गाउन पहना था। इसके अलावा अर्जुन कपूर ब्लू कलर के आउटफिट में दिखाई दिए। पार्टी से पहले अर्जुन कपूर निकले फिर मलाइका बाहर आईं।

फिल्मों की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड जल्द रिलीज होने वाली है। अर्जुन कपूर की ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, साथ ही इसे राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।

https://www.instagram.com/p/BthOMd4DG9F/?utm_source=ig_web_copy_link