वॉट्सऐप ने जोड़े नए फीचर्स, आपने देखे क्या?  

नई दिल्ली: अगर आप वॉट्सऐप पर किसी ग्रुप का हिस्सा हैं, तो आपने कई तरह की परेशानियों का सामना किया होगा। जिसमें सबसे बड़ी तो यही है कि आपके बार-बार ग्रुप छोड़ने के बाद भी एडमिन आपको शामिल कर लेता है। लेकिन अब आपको इस परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। फेसबुक के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई सुधार किये हैं। कंपनी ने अपने एक अधिकारिक पोस्ट में कहा है कि वॉट्सऐप ग्रुप में 5 नए फीचर जोड़े गए हैं, इनमें ग्रुप डिस्क्रिप्शन, एडमिन कंट्रोल, ग्रुप कैच अप, पार्टिसिपेंट सर्च और एडमिन परमिशंस शामिल हैं।

खोज सकेंगे संदेश
वॉट्सऐप यूजर्स के पास अब हमेशा के लिए ग्रुप छोड़ने का विकल्प होगा। यानी अब ग्रुप छोड़ने के बावज़ूद बार-बार शामिल किए जाने की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा, जिस यूजर ने ग्रुप बनाया है, उसे ग्रुप से हटाया नहीं जा सकेगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स आसानी से उस संदेश को भी खोज सकेंगे, जिस ग्रुप बातचीत में उन्हें मेंशन किया गया है।