‘गणेशोत्सव के संस्थापक कौन ?’  पर विवाद जारी

पुणे | समाचार ऑनलाइन 
सार्वजनिक गणेशोत्सव की सुरुवात लोकमान्य तिलक ने की या भाऊ रंगारी? इस बात को लेकर पिछले साल बहुत वाद विवाद हुए थे। पुणे महापालिका के वेबसाइट पर दी गई नई अपडेट के कारण इस साल फिर से यह विवाद सामने आया है। इन जानकारी में भाऊसाहेब रंगारी को प्रथम सार्वजनिक गणेशोत्सव  के जनक बताया गया है। इस बारे में महापौर मुक्ता टिळक ने कहा कि, पुणे महापालिका के वेबसाइट पर नई जानकारी अपडेट किसने की ये अभी तक पता नहीं  चल पाया है। सार्वजनिक गणेशोत्सव जनक टिळक या रंगारी, इस मुद्दे को लेकर पिछले साल गणेशोत्सव की सिल्वर जुबली महोत्सव में वाद विवाद हुआ था।
इस  वाद विवाद के चलते  अब पुणे महानगरपालिका ने सार्वजनिक गणेशोत्सव  स्थापना किसने की यह जानकारी वेबसाइट से हटा दी गयी है इस कारण भाऊसाहेब रंगारी गणपती ट्रस्ट की ओर से पुलिस स्टेशन में  मामला दर्ज हुआ हैं।
 [amazon_link asins=’B075BWST6H,B01N4K0Z2D’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’31f8c76b-ab79-11e8-a530-b7e86454ea9e’]
गणेशोत्सव मंडळ के कार्यकताओं ने भूख हड़ताल पर बैठते हुए कहा था कि,  सार्वजनिक गणेशोत्सव के जनक भाऊसाहेब  रंगारी है। इस साल गणेश उत्सव शुरु होने से पहले पुणे महानगरपालिका के वेबसाइट पर, रंगारी सार्वजनिक गणेश उत्सव के संस्थापक है, एेसी जानकारी देने से फिर एक बार वाद विवाद निर्मान हुआ है। पुणे महानगर पालिका  के वेबसाईट पर जानकारी मे लिखा गया है कि, रंगारी ने पुणे मे 1892 मे सर्वप्रथम सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरुवात की थी। इस जानकारी से सवाल उठाए जा रहे है की सार्वजनिक गणेश उत्सव के संस्थापक काैन है ? दुसरी तरफ लोकमान्य टिलक के चरित्रकार डाॅ. सदानंद मोरे का कहा है कि, लोकमान्य टिलक ही सार्वजनिक गणेश उत्सव के संस्थापक है।