ज्योतिरादित्य शिंदे ने अपने ट्विटर से कांग्रेस क्यों हटाया?

नई दिल्ली: समाचार ऑनलाइन–  कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य शिंदे ने अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस पार्टी और उनके पद का नाम हटा दिया है। उनके इस फैसले के बाद से मध्य प्रदेश की राजनीति में खलबल पैदा हो गई है। समझा जा रहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराजगी के चलते ज्योतिरादित्य शिंदे ने यह कदम उठाया है।

ज्योतिरादित्य, मुख्यमंत्री कमलनाथ के कामकाज से संबंधित नाराजगी के पत्र लगातार सरकार को भेजते रहे। हालांकि, इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए अब यह माना जा रहा है कि, ज्योतिरादित्य ने इस बात से दुखी होकर अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पद का नाम हटा दिया है और उसकी जगह सामाजिक कार्यकर्ता और क्रिकेट प्रेमी लिखा है। अक्टूबर में, ज्योतिरादित्य ने सरकार को चार पत्र लिखे। इसमें किसानों की मदद, बाढ़ प्रभावितों को राहत और सड़क की खराब स्थिति पर काम करने की मांग की गई थी। लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला. इस पर ज्योतिरादित्य ने कहा था कि मुख्यमंत्री ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

हालाँकि ट्विटर पर शिंदे द्वारा स्टेट्स बदले जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। किसी को भी अंदाजा नहीं है कि उन्होंने अचानक ऐसा क्यों किया?