बेडरूम रोमांस का तरीका नहीं आया पसंद तो पत्नी ने किया…… 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

दिल्ली के रणहौला इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां रोमांस का तरीका पसंद नहीं आने पर पत्नी ने पति की जीभ काटकर अलग कर दी। यह घटना रविवार रात को घटी। जब पत्नी को रोमांस का तरीका पसंद नहीं आया तो उसने सीधे पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी।  घटना के बाद युवक की चीख सुनकर करीबी जब उसके कमरे में पहुंचे तो घायल हालत में उसे पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से फिर युवक को सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया। युवक की पत्नी आठ महीने की गर्भवती है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9b917be8-bfc7-11e8-a7ea-97f2d12010c9′]

राज्यभर में गणेश विसर्जन के दौरान 16 लोगों की डूबने से मौत, पुणे जिला में पांच डूबे

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की शादी 2016 में हुई थी। वह शादी-पार्टी में डेकोरेशन करने का काम करता है।  शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे।  झगड़े इस कदर बढ़ गए कि कई बार परिजनों को बीच-बचाव करना पड़ा। पीड़ित युवक के परिजन शनिवार को गणपति विसर्जन के लिए गए थे।  घर पर पति- पत्नी ही मौजूद थे, तभी दोनों के बीच रोमांस करने के तरीके को लेकर झगड़ा हो गया।  इसी दौरान गुस्से में पत्नी ने किस करने के दौरान पति की जीभ दांतों से काट डाली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  इस मामले में पत्नी के खिलाफ आइपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में  लिया गया है।  पुलिस आगे की जांच में जुटी है।