कोल्हापुर में विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में 3 घायल

पुणे | समाचार ऑनलाइन

गणपति विसर्जन जुलूस में प्रैक्टिस क्लब मंडल व पुलिस में मामूली वाद विवाद हुआ। जिसकी वजह से मंडल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया था। मंडल के कार्यकर्ताओं को उठाने के लिए पुलिस ने मामूली रुप से लाठीचार्ज करनी पड़ी थी। इस लाठीचार्ज में तीन लोग घायल हो गए थे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’847466f5-bfca-11e8-ab6d-af9ca07ba35d’]

राज्यभर में गणेश विसर्जन के दौरान 16 लोगों की डूबने से मौत, पुणे जिला में पांच डूबे

कोल्हापुर में विसर्जन जुलूस तय अवधि के दौरान निकला था। लेकिन प्रैक्टिस क्लब मंडल का जुलूस मुख्य जुलूस मार्ग पर देरी से दाखिल होने की वजह से से बाकी के जुलूस काफी पीछे थे। यह दूरी कम करने के लिए जुलूस तेजी के साथ आगे बढ़ने की विनंती मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस से की थी। लेकिन प्रैक्टिस क्लब मंडल के युवक सुनने को तैयार नहीं थे। इस बात को लेकर पुलिस और युवकों में वाद विवाद निर्माण हुआ था। जिसके चलते युवकों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया था। उन लोगों को उठाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W,B01FM7GGFI,B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9df94c85-bfca-11e8-abbd-69fe6e12277c’]

खड़की में डीजे वाद विवाद के चलते स्टेज गिरा, कैन्टोमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष घायल

लाठीचार्ड में मंडल के तीन कार्यकर्ता जख्मी हो गए थे। जिसमें से एक का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। इस घटना की वजह से डेढ़ घंटे जुलूस को एक ही जगह पर रोकना पड़ा था। विधायक राजेश क्षीरसागर ने बीच बचाव कर कार्यकर्ताओं को समझाया था। उसके बाद जुलूस की फिर से शुरूवात की गई। घायल कार्यकर्ताओं को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा असहयोग मिलने की वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।