इंजिनियरिंग की अद्भुत मिसाल है यह एयरपोर्ट

गंगटोक | समाचार ऑनलाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिक्किम में बने पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर की दूरी पर है। साल 2009 में इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम का यह सपना पूरा हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु भी वहां मौजूद थे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’15e75419-bfce-11e8-8c99-f1ee495556a5′]

बेडरूम रोमांस का तरीका नहीं आया पसंद तो पत्नी ने किया……

‘पाक्योंग ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डा’ समुद्र तट से करीब 4500 फ़ीट की उचाई पर बनाया गया है। यह राज्य का पहला हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा 400 हेक्टर में फैला हुआ है। इस हवाई अड्डे को बनाने में करीब 600 करोड़ रुपए खर्च हुए है। हवाई अड्डे के ट्रायल का काम समाप्त हो चुका है। माना जा रहा है कि, एक महीने में यहां विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा।

[amazon_link asins=’B00MIFIKO8,B00BSE5WQ4,B00MIFIYVM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2df1ce73-bfce-11e8-ad35-83b131f9aead’]

कोल्हापुर में विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में 3 घायल

सिक्किम पर्यटकों को पसंदीदा जगहों में से एक मानी जाती है। फ्लाइट सेवा न होने के कारण पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अब लोगों का मानना है कि, हवाई अड्डा बनने से अब पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की जिसमे लिखा था, सिक्किम जाते वक्त यह तस्वीरें खींची , मोहक और अविश्वसनीय ! #incredibleindia