शिरूर में जादू टोना : चिठ्ठी में लिखे 6 लोगों के नाम पर खून की बूंदे 

शिरूर | समाचार ऑनलाइन 

शिरूर तालुका के मलठण गाँव में काला जादू करने  की घटना सामने आयी है। जहां गाँव के एक जगह पर काला जादू की काली गुड़िया पर सुई लगी मिली। इतना ही नहीं एक चिट्टी भी मिली जिसमे  6 लोगों के नाम लिखें हुए मिले और सबके नाम पर खून के धब्बे लगे हुए थे। बाद में समिति की ओर से काली गुड़िया को जाला कर नष्ट कर दिया गया.

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’02bd396f-bfd3-11e8-8519-ef6be3f2ea89′]

जानकारी के अनुसार  मलठण गांव  में  रविवार  दोपहर  अज्ञात व्यक्ति  ने  जादुटोणा  करके एक जगह पर काली गुड़िया पर सुई लगी हुई और एक चिट्टी डाले  थे।  मिले हुए  चिठ्ठी में 6 लोगो  के  नाम  पर  खून की बूंद लगी हुई थी। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।  घटना की जानकारी मिलते ही अंधश्रद्धा निर्मूलन महाराष्ट्र के अनीष समिति के कार्यकर्त्ता गाँव में पहुचे। समिति के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से बातचीत करके उन्हें समझा बुझा कर उनके डर को दूर किया। बाद में समिति ने काली गुड़िया को जाला कर नष्ट कर दिया गया।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B07DB85QZ3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

ऐसा माना  जा रहा है की अंधविश्वास व्यक्ती को भोंदूबाबा या तांत्रिक ने ऐसा करने को कहा होगा। अंधश्रद्धा के ऐसे  घटनाओ पर  जल्द ही पाबन्दी लगाना जरुरी है,  नहीं तो इन घटनाओ से  किसी की जान भी जा सकती है। कुछ साल पहले ही  इस जगह पर कई लोगो की जान इस वजह से जा चुकी है। इस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच की जाये और जादुटोणा करनेवाले भोंदूंबाबा पर जादुटोणा विरोधी कायदे अंतरगर्त  कारवाई की जाये ऐसी मांग  गांव  के लोगो ने की है।