कोयता से वार कर पत्नी की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी पर कोयता से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सोमवार की सुबह पिंपले गुरव में सामने आई।

पुलिस ने बताया कि शैला हनुमंत लोखंडे (43) की हत्या कर दी गई हैं। घटना को लेकर उसके पति हनुमंत बाबुराव लोखंडे (55) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर सांगवी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

हनुमंत शैला के साथ पिंपले गुरव स्थित वैदुवस्ती में रहता था। आर्थिक हालात अच्छे ना होने के कारण शैला विविध जगहों पर घरेलू काम करती थीं। उन्हें कई बार काम से घर लौटने को देर होती थी। इस वजह से हनुमंत और शैला में अक्सर झगड़े होते थे। सोमवार के तड़के करीब चार बजे शैला नींद से उठीं। तब हनुमंत ने उसके साथ झगड़ा किया। इस समय गुस्साए हनुमंत ने शैला पर कोयता से वार किए। दोनों के झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी पहले ही जग गए थे। उन्होंने शैला को घायल अवस्था में देखा और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहंुची और हनुमंत को गिरफ्तार किया। 

visit : punesamachar.com