पड़ोसन की बिल्ली के साथ कर रहा था रेप, महिला ने रंगे हाथ पकड़ा

दक्षिण अफ्रीका | सवादाता – दक्षिण अफ्रीका से एक अजीबों गरीब घटना सामने आयी है। जिसे सुनकर आप चौक जायेंगे। इस घटना के बाद ऐसा लगता है कि वहां जानवर सुरक्षित नहीं है। दक्षिण अफ्रीका में बिल्ली के साथ शर्मनाक हरकत करने के वाले एक शख्स को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कथित तौर पर इस शख्स की पड़ोसी ने उसे अपनी बिल्ली के साथ सेक्स करते हुए देखा। मीडिया खबरों के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका की सुरक्षा बल रिएक्शन यूनिट के अधिकारी के अनुसार आरोपी की पड़ोसी ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि, महिला ने सूचना दी थी कि पड़ोसी उनकी पालतू बिल्ली के साथ सेक्स कर रहा है। महिला को जब घर में उसकी पालतू बिल्ली नजर नहीं आई तो उसने उसे ढूंढना शुरु किया। जिसके बाद महिला ने देखा कि उसका पड़ोसी बिल्ली की टांगें पकड़कर उसके साथ रेप कर रहा है। घटना के बाद महिला ने पुलिस अधिकारियों से पड़ोसी को हटाने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस आरोपी के घर में घुसी तो वह कपड़े पहन रहा था। घायल बिल्ली को भी उपचार के लिए भेजा गया है। आरोपी को दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
आप को बतादें कि, यह जानवरों के साथ यौन दुर्व्यव्यवहार का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बकरी और अलग-अलग जानवरों के साथ रेप के मामले सामने आते रहे हैं।