कोल्हापुर के हेर्ले में दीवार गिरने से महिला की मौत

 कोल्हापुर | समाचार ऑनलाइन 
कोल्हापुर जिले के हातकणंगले तालुका स्थित हेर्ले में एक घर में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। वही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। मृतक महिला का नाम अनिता रवींद्र काटकर (32 ) है। घायलों को इलाज  के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  यह घटना सोमवार को घटी।
मिली जानकारी के अनुसार, मूसलाधार बारिश से घर की दीवार गिर गयी। घटना के वक़्त परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। घर में अनिता काटकर (32), पति रवींद्र काटकर (38), लड़का चेतन काटकर और लड़की शिवानी काटकर ये सभी लोग मौजूद थे। मूसलाधार बारिश के कारण दीवार कमजोर होकर परिवार वालों पर ही गिर गयी। जिसके बाद परिवार शोर करना शुरू किया।आसपास के लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में रवींद्र काटकर सहित दो बच्चे घायल हो गए। वही अनिता की मौत हो गयी।