ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने की खुदकुशी

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे के चंदननगर इलाके में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला चंदननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुराने विवाद को लेकर महिला ने शख्स पर किया कुल्हाड़ी से वारप्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में आरती प्रवीण वाघमारे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में विवाहिता के भाई आकाश वसंत वनस्कर (25) ने शिकायत दर्ज करवायी है। शिकायत कर्ता अनुसार ससुरालवाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़िता किए करते थे। पति को नया बिजनेस शुरु करने के लिए 2 लाख मायके से लाने की मांग कर रहे थे।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI,B01DDP7D6W,B07DJHWT5V’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0103a85c-b027-11e8-b05c-0de346abf126′]

शादी के बाद से विवाहिता को ससुरालवाले लेनदेन को लेकर काफी परेशान किया करते थे और साथ ही शादी छोटे मंगल कार्यालय में की गई। इस बात को लेकर हमेशा विवाहिता को ताना दिया करते थे। महिला का पति और ससुरालवालों द्वारा शारिरिक और मानसिक छल किया जाता था।
ससुरालवालों की रोज रोज की प्रताड़ना ने परेशान होकर विवाहिता ने पंखे से लटककर खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने इस मामले में ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।