वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था बलात्कार 

पुणे | समाचार ऑनलाइन 

पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसने विवाहित महिला के साथ यौन वीडियो रिकॉर्ड किया और उस वीडियो के जरिए उसे उसके साथ अधिक शारीरिक संबंधों के लिए ब्लैकमेल किया करता था। वह वीडियो वायरल करने और उसके पति को वीडियो दिखाने की धमकी दे कर पिछले आठ महीनों से महिला के साथ बलात्कार कर रहा था।

[amazon_link asins=’B0784BZ5VY,B0784D7NFX,B077PWBC7J’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b89b2365-b02a-11e8-9572-59f3053ed3dc’]

24 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी ने कोंढवा में रहने वाले समीर नाथ चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की  है।

तलेगांव दाभाडे में अनाथआश्रम का खाना खाकर 30 लड़कियां हुई बीमार

पुलिस के अनुसार, यह घटना इस साल जनवरी में कात्रज और भुगांव के विभिन्न लॉज और होटलों में हुई थी। उसके बाद जब महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से  इंकार करने पर आरोपी ने महिला के पति को वीडियो कॉल किया साथ ही वीडियो को वायरल भी कर दिया।