येरवडा: इधर जेलर पर फायरिंग, उधर अस्पताल से भागे मानसिक रोगी

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के येरवडा इलाके में दो वारदातें घटी, एक घटना में येरवडा जेल के सामने ही ग्रुप-2 के जेलर मोहन पाटिल पर दो अज्ञात शख्स द्वारा फायरिग करने की घटना घटी, जिसमें वे बाल बाल बचें। दो अज्ञात शख्स मुंह में रूमाल बांधकर एक्टिवा गाड़ी में आए थे और मोहन पाटिल की ओर फायरिंग की थी. वहीं दूसरी ओर येरवडा जेल के दो कैदी मेंटल हॉस्पिटल से भागने की भी घटना घटी।

येरवडा जेल के सामने जेलर पर फायरिंग

प्राप्त जानकारी अनुसार पहली घटना में येरवडा जेल के जेलर मोहन पाटिल पर फायरिंग करने की घटना घटी। यह आज घटना आज सुबह 8 बजे के करीब घटी। गनीमत है कि इस घटना में मोहन पाटिल को गोली नहीं लगी। यह घटना येरवडा जेल के गेट के सामने घटी। दो शख्स बाइक सवार होकर आए और उन्होंने जेलर की ओर फायरिंग करके फरार हुए। प्राप्त सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दो लोग एक्टिवा गाड़ी में येरवडा जेल के मैन गेट की दिशा की ओर आए थे, नाइट ड्युटी करके जेलर घर जा रहे थे, तभी इसी दौरान जानलेवा हमला करने के उद्देश्य से अज्ञातों द्वारा फायरिंग करने की घटना घटी। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

– येरवडा जेल के दो कैदी मेंटल हॉस्पिटल से फरार

वहीं दूसरी घटना में येरवडा सेंट्रल जेल के हत्या का आरोपी संतोष बाबर और आजीवन कारावास की सजा भोग रहे उदय गोहाराम बंजारे इन दोनों कैदियों द्वारा फरार होने की घटना घटी। दोनों आरोपियों को येरवडा जेल के मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती किया गया था। हॉस्पिटल के कर्मचारी लालसिंग नामदेव वाघमारे व सतीश रणपिसे से पर अचानक हमला कर दिया। उनके पास से मेनगेट के ताले की चाबी लेकर मेनगेट को बार से लॉक करके दोनों आरोपी फरार हो गए। इस घटना में घायल हुए कर्मचारियों को ससून हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती कराया गया है।