येरवडा पुलिस ने सोने के कंगन हडप करने वाले दो पुलिस को किया गिरफ्तार

पुणे – समाचार ऑनलाइन – पुणे में सेंधमारी करने वाले चोरों से सोने के कंगन हडप करने वाले दो पुलिसकर्मी को येरवडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। येरवडा इलाके में सेंधमारी की घटना की जांच करने के दौरान कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन के दो पुलिस कर्मचारी द्वारा चोरों से सोने के कंगन हडप किए थे, आज येरवडा पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। येरवडा इलाके में एक रिटायर्ड सैनिक के घर से चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि दो पुलिस कर्मी को सोने के कंगन दिए थे। चोरी का माल बाँटने को लेकर चोरों में झगड़ा हुआ था, तब कोरेगांव पार्क पुलिस के दोनों पुलिस कर्मी घटनास्थल में जाकर संबंधित चोरों को मंगलदास चौकी लेकर गए थे, चोरों की तलाशी लेते समय दो सोने के कंगन बरामद हुए थे, जिसे पुलिस ने अपने पास रख लिया था। और चोरों को छोड़ दिया था। येरवडा पुलिस ने सेंधमारी के मामले में जब चोरों से चोरी का सामान जब्त कर रहे थे, तब चोरी के कंगन पुलिस को देने की बात सामने आयी थी। नितिन शिंदे (29, हडपसर) और आकाश सिमरे (32, औंध पुलिस लाइन) को येरवडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए हैं।

2 फरवरी को शिंदे और सिमरे रात में पेट्रोलिंग के दौरान रुबी हॉस्पिटल के पास से जा रहे थे। इस दौरान येरवडा इलाके में एक घर में चोरी कर माल आपस में बांटने के लेकर चोरों के बीच झगड़ा हुआ था। शिंदे और सिमरे ने चोरों को मंगलदास चौकी में लाया था। पुलिस ने चोरों के पास से सोने के कंगन अपने पास रख लिए थे। पुलिस ने एक चिट्ठी पर उसका नाम प्रिंस साहेब ऐसा लिखकर मोबाइल नंबर दिया था, किसी भी तरह की मदद लगने पर कॉल करने को कहा था। इस दौरान येरवडा पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र गवारी यह एक चोरी की जांच कर रहे थे। संदिग्ध आरोपी शाहरुख शेख और नाबालिग साथीदार को हिरासत में लिया था। पुलिस पूछताछ में उन्होंने चोरी करने की बात कबूल की थी। चोरों ने 2 फरवरी को चोरी करने की जानकारी पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र गवारी को दी। उपनिरीक्षक गवारी ने दो बीट मार्शल द्वारा चोरों से चोरी का माल लेने की बात वरिष्ठ को बतायी।

इस मामले में बीट मार्शल नितीन शिंदे और आकाश सिमरे को येरवडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बताया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरों से उन्होंने सोने के कंगन लिए थे। उसके बाद शिंदे और सिमरे ने 27 ग्राम सोने के गहने सोनार को बेच दिए थे। पुलिस ने इस मामले में पुलिस कर्चमारी शिंदे और सिमरे को गिरफ्तार किया है।