पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया हमला

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के गुल टेकडी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते कोयता से वार करके गंभीर जख्मी करने की घटना घटी। यह घटना आज रविवार दोपहर 2 बजे के करीब घटी। इस घटना के बाद से हमलावर फरार हैं

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI,B0756Z43QS’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3407923c-9e25-11e8-b1e0-c140a53bb348′]

प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में सलीम सरदार शेख नामक युवक घायल है। गुल टेकडी में डायस प्लाट के पास दत्तमन्दिर के यहां रुका हुआ था। तभी अचानक 7 से 8 लोग बाइक पर आए और सलीम शेख पर तेजधार हथियार से वार करके गंभीर ज़ख्मी करके फरार हो गए। इस घटना के बाद नागरिकों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और सलीम को ससून हॉस्पिटल में इलाज के भर्ती किया गया। पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों के तलाश कर रही है।