तालाब में डूबने से युवक की मौत

पुणे समाचार :

पुणे जिले के आंबेगांव में तालाब में डूबकर एक युवक कि मौत हो गई। यह हादसा वड़गांव काशींबेग के घोड़ा तालाब में हुआ। मृतक का नाम नारायण संभाजी पोखरकर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायण तालाब में तैरने उतरा, लेकिन अचानक जब वो दिखाई देना बंद हो गया, तो स्थानीय लोगों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों को सूचना दी गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद अखिरकार सोमवार दोपहर नारायण का शव बाहर निकाला गया। मृतक मूल रूप से मुंबई का रहने वाला था। पिछले दो हफ़्तों में इस तरह की ये पांचवी घटना है।