तेंदुए के हमले में युवक घायल- शिरूर परिसर की घटना

पुणे समाचार : शिरूर

पुणे के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। शिरूर के आपटी तेंदुए के हमले में एक मजदूर का बेटा घायल हुआ है। गन्ने की खेती में काम कर रहे युवक तेंदुए की चपेट में आगया। यह घटना आज दोपहर 12 बजे के करीब घटी हैं। सुनील नवलसिंग फुलपगारे ऐसा घायल युवक का नाम हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, आज सुबह सुनील और कुछ लोग आपटी गाँव के गन्ने के खेत मे काम कर रहे थे। तब अचानक तेंदुए ने आकर काम कर रहे युवक को अपने शिकंजे में लिया, तेंदुए के शिकंजे में फसे युवक को किसितर्फ बचाया गया, लेकिन तब तक इस घटना में सुनील गंभीर रूप से चोटिल हुआ हैं। अन्य लोगो ने तुरंत सुनील को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानिक नागरिकों का कहना है कि, तेंदुए के हमले की यह कोई पहली घटना नही है। पुणे के ग्रामीण इलाकों से आये दिन ऐसी ख़बरें आती रहती हैं। तेंदुए जंगल से बाहर निकल आते हैं और आने-जाने वालों पर हमला बोलते हैं। तेंदुए से बढ़ते हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। वनविभाग के अधिकरियों तेंदुए को पकड़ने के लिए शिकायत करने के बावजूद कोई उपाय योजना नही की जा रही हैं। इसिवजहसे लोगो मे गुस्से का माहौल हैं। जल्द ही तेंदुए की बढ़ती दहशत पर रोक लगाने की मांग पुणे ग्रामीण परिसर की जनता ने की हैं।