केडग़ांव शिवसैनिकों की हत्या मामले में 4 पुलिस कर्मी निष्कासित

अहमदनगर : पुणे समाचार
उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही दो शिवसैनिकों की हत्या के बाद बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के दौरान लापरवाही के लिए कोतवाली थाने के 4 पुलिस कर्मियों को सेवा से निष्कासित कर दिया गया। अहमदनगर के केडग़ांव की वारदात के बारे में जिले के पुलिस अधीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने बीती देर रात इसका आदेश जारी किया। अविनाश बर्डे, रविन्द्र टकले, समीर सय्यद, सुमित गवली ऐसे पुलिस बल से निष्कासित किये गए पुलिस कर्मियों के नाम हैं।

केडग़ांव में शिवसेना के दो नेताओं की हत्या का मामले से जिला पुलिस की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। हत्या के बाद शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया। इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भी हमला किया गया। इस दौरान इन चार पुलिस कर्मियों ने लापरवाही बरती, इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से की गई थी। इसकी विस्तृत जांच के बाद पुलिस अधीक्षक शर्मा ने इन चारों को दोषी पाया। इसके चलते उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 311 के तहत कार्रवाई की गई। इससे पहले कोतवाली थाने के ही पुलिस निरीक्षक अभय परमार को निलंबित किया गया है। आज की कार्रवाई से अहमदनगर जिला पुलिस बल में खलबली मच गई है