पुणे में छेड़खानी के डर से महिला ने घर की बाल्कनी से लगायी छ्लांग

पुणे:

पुणे में 30 वर्षीया महिला ने छेड़खानी से बचने के लिए अपने घर की गैलरी से छलांग मारने की घटना घटी। यह घटना देर रात 2 बजे के करीब घटी हैं। इस घटना में महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया है। यह घटना वाकड पुलिस स्टेशन ने दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, रहाटनी परिसर में महिला को घर में अकेले पाकर एक अनजान शख्स घर पर पानी पीने के बहाने से घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने के लिए घर की पहली मंजिल की गैलरी से कूद गई। घटना में महिला घायल हुई हैं। महिला को हॉस्पिटल में भरती किया गया है।

महिला का पति एक इन्शुरन्स कंपनी में काम करता है। महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था, महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली थी, तभी देर रात एक अनजान शख्स घर में पानी पीने के बहाने आया और महिला किचन में पानी लेने गई तो अंदर से व्यक्ति ने दरवाजा लगा लिया, और महिला से शारीरिक सुख की मांग करने लगा। महिला को यह धमकी दी कि अगर उसने मांग पूरी नहीं की तो बच्चों को जान से मार देगा। महिला ने अपनी आबरू बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गई, नीचे खड़ी कार के ऊपर महिला जा गिरी। महिला को वहीं पास में रहनेवाले एक व्यक्ति ने बचाया। मौका पाकर अनजान शख्स भाग गया।