जमीन के विवाद में किन्नरों ने महिलाओं को पीटा

पुणे समाचार

पुणे के चाकण में जमीन के विवाद को लेकर किन्नरों ने कुछ महिलाओं के साथ मारपीट की। इस संबंध में अरविंद ज्ञानेश्वर खलाटे ने 12 किन्नरों सहित58 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार, जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, उसका मामला न्यायालय में लंबित है। मंगलवार  सुबह जब कुछ किन्नरों जमीन की घेराबंदी का प्रयास किया तो खलाटे परिवार ने इस पर विरोध जताया। इस पर नियति शिंदे और उसके साथी किन्नरों ने खलाटे परिवार की महिलाओं पर हमला बोल दिया। इस हमले में शिकायकर्ता अरविंद खलाटे सहित कुछ महिलाएं घायल हुई हैं। घटना के बाद खलाटे ने चाकण पुलिस स्टेशन में 12किन्नरों सहित 58 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।