नड्डा आज तिरुपति उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे

तिरुपति, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आगामी तिरुपति लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के नादुपेटा शहर में प्रचार करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और आंध्र सह प्रभारी सुनील देवधर ने कहा, तिरुपति में आंध्रप्रदेश भाजपा द्वारा भव्य स्वागत करने के बाद, भाजपा अध्यक्ष नड्डा, स्वामी बालाजी के पवित्र दर्शन (यात्रा) लेने के लिए तिरुमाला पहाड़ी की यात्रा करेंगे।

देवधर ने कहा कि नड्डा शाम 6 बजे नादुपेटा में भाजपा-जनसेना रैली को संबोधित करेंगे। नड्डा यह रैली ऐसे समय कर रहे हैं जब दक्षिणी राज्य कोरोनावायरस की दूसरी लहर की चपेट में है।

रविवार को आंध्रप्रदेश सह-प्रभारी ने नड्डा की रैली के लिए आंध्रप्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू के साथ की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

हालांकि, मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण की चिंता जताते हुए बुधवार को होने वाली अपनी चुनावी बैठक को रद्द कर दिया।

तिरुपति उपचुनाव 17 अप्रैल को होगा।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम