निगड़ी परिसर में 24 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

निगड़ी : 24 वर्षीय महिला ने खुदखुशी करने का मामला उजागर हुआ हैं। यह घटना निगड़ी के जाधाववादी परिसर में देर रात घटी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही निगड़ी पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुए । राखी बशीर शेख ऐसा मृत महिला का नाम हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगड़ी के पंतनगर स्थित जाधववाडी परिसर में 24 वर्षीय महिला ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या की हैं। यह घटना कल रात उजागर हुई। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया हैं। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया हैं। घटना की जांच निगड़ी पुलिस कर रही हैं।