महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के पुणे जिला संगठक अब्बास शेख और दौंड तहसील अध्यक्ष सचिन आव्हाड

पुणे : पुणे समाचार
महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के पुणे जिला संगठक पद पर अब्बास शेख और दौंड तहसील में अध्यक्ष पद पर सचिन आव्हाड निर्विवरोध चुने गए। मंगलवार 20 मार्च को महाराष्ट्र राज्य मराठी संघ पुणे के कार्यालय में महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के प्रदेश संगठक संजय भोकरे और राज्य महासचिव विश्वास राव आरोटेसर के मार्गदर्शन में प्रदेश सचिव सुरेखा खाणोरे और जिला अध्यक्ष सीताराम लांडगे की उपस्थिति में यह आयोजन हुआ।

इस अवसर पर संघ की प्रदेश सचिव सुरेखा खाणोरे और जिला अध्यक्ष सीताराम लांडगे ने सभी नवनिर्वाचि पदाधिकारियों को चयन पत्र दिए। महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ की दौंड तहसील की कार्यकारिणी इस तरह है- दौंड तहसील अध्यक्ष सचिन आव्हाड, कार्याध्यक्ष मानसिंग रूपनवर , उपाध्यक्ष प्रशांत वाबले , सचिव अमोल होले, सह सचिव पूजा भोंडवे, कोषाध्यक्ष अलिम सय्यद, सह कोषाध्यक्ष वाजिद बागवान, संपर्क प्रमुख अतुल कालदाते और तहसील संगठक पद पर हनुमंत हंडाल की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर सभी का अभिवादन कर उन्हें भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।