मुंबई में एक अपार्टमेंट में महिला के लाश मिलने से मचा हड़कंप

पुणे समाचार

मुंबई के अंधेरी पूर्व के एक अपार्टमेंट में 52 साल की महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। गौरेश अपार्टमेंट के एक फ्लैट में महिला की लाश मिली है।

फ्लैट से काफी बदबू आने की वजह से पड़ोसियों ने इस घटना के जानकारी पुलिस को दी। इस घटना में मनीषा भावे की लाश पुलिस ने बरामद की है। मृतका विले पार्ले के साठे कॉलेज में प्रोफेसर थी। करीब सात दिन पहले महिला की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।