लालू यादव अस्पताल में भर्ती,  सीने में दर्द के बाद पहुंचे अस्पताल

मुंबई :
राजद के अध्यक्ष लालूप्रसाद यादव को सीने में दर्द के बाद उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया।  हिमोग्लोबिन में कमी आने की वजह से उन्हें शनिवार शाम 5 बजे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।  लालू यादव के साथ अस्पताल में उनके बेटे तेजस्वी यादव और लड़की मीसा भारती है।
चारा घोटाला के मामले में सजा काट रहे लालू यादव को लड़के के शादी के लिए उनकी जमानत मंजूर की गयी।  लेकिन मेडिकल के कारण उनका जमानत छह सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाला जिसमे औषधं और पशूपालन उपकरण घोटाला का आरोप हैं। 900 करोड़ का चारा घोटाला 1996 साल को सामने आयी थी।  चारा घोटाले के कुल छह मामले हैं।  जिसमे लालू प्रसाद को एक मामले में  2013 में पांच साल की सजा हो गयी।  इसलिए वे कुछ समय के लिए चुनाव राजनीति से भी दूर थे।