लिव-इन रहने वाली महिला की उसी के पार्टनर ने की हत्या

पिंपरी: पुणे समाचार

चरित्र पर संदेह बना हत्या का सबब

पिंपरी चिंचवड़ में लिवइन रिलेशन में रहने वाली महिला के चरित्र पर संदेह होने से फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। उसका हत्यारा पार्टनर फरार है। भोसरी एमआईडीसी पुलिस घटना की जाँच कर रही है।
मृत महिला का नाम शारदा बाई शांताराम काकडे (50 वर्ष) है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिंपरी चिंचवड़ के नागेश्वर नगर बस्ती में शारदा बाई शांताराम काकड़े और महेश भाई रामजी पटेल (55 वर्ष) लिव-इन में रहते थे। महेश भाई ने ही शारदा बाई के चेहरे पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना आज सुबह उजागर हुई। जब दो दिनों से उनके घर पर कोई नहीं दिखने की वजह से लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुँची और जाँच की तो सच्चाई सामने आई। आरोपी महेश भाई रामजी पटेल फरार है और उसकी खोज भोसरी एम.आई.डी.सी. पुलिस कर रही है।