वेश्याव्यवसाय का मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

पुणे : पुणे समाचार
शहर के फाइव स्टार होटल में वेश्या व्यवसाय चलाने वाला और मकोका के अपराधों में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।

कृष्णा सिंग सुरेंद्र सिंग को गिरफ्तार किया गया है। कृष्णा सिंग अपने साथीदारो के साथ मिलकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाता था। इस मामले में 24लोगों के खिलाफ मोक्का अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस गैंग का मुख्य सूत्र धार फरार था। इस मामले में कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन के तीन, मुंढ वा, लष्कर, शिवाजी नगर, विमान तल, ऐसे 5 मामलों में पुलिस खोज रही थी। वाशी के हाइवे ब्रिज में आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। वाशी पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 50 हजार की रकम, 6 मोबाइल, एक वायफाय राउटर, गाड़ी, कागजात जब्त किए।

अपराध शाखा के अपर पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, उपायुक्त पंकज डहाणे, सहायक पुलिस आयुक्त संजय निकम, समीर शेख के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संजय पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत जाधव, सहायक फौज दार नामदेव शेलार, कर्मचारी राजाराम घोगरे, सुनील नाईक, ढोले की टीम ने की।