हमेशा के लिए टूट गई वडाली बंधुओं की जोड़ी 

 प्यारेलाल वडाली का निधन 

अमृतसर: पंजाबी सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का शुक्रवार सुबह अमृतसर में निधन हो गया है। इसके साथ ही वडाली बंधुओं की जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई।  वडाली ब्रदर्स की आवाज़ के दीवाने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। ख़बरों के मुताबिक प्यारेलाल बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्यारेलाल को किडनी से संबंधित बीमारी थी।

कई हिट गाने दिए
प्यारेलाल पूरनचंद वडाली के छोटे भाई थे। वडाली ब्रदर्स का गाना ‘तू माने या ना माने’ आज भी लोगों को याद है। फ़िल्म तनु वेड्स मनु में वडाली ब्रदर्स का गाना’ ऐ रंग रेज मेरे’ बॉलीवुड में हिट रहा था। वडाली ब्रदर्स की वेबसाइट के मुताबिक, पूरनचंद 25 सालों तक अखाड़े में पहलवानी करते थे। जबकि प्यारेलाल गांव की रासलीला में कृष्ण बनकर घर की आर्थिक मदद करते थे। शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल ने प्यारेलाल वडाली के निधन पर दुख जताया है।