1 रुपए किलो प्याज, किसानों के आँखों में आये आंसू 

नाशिक | समाचार ऑनलाइन

प्याज के दाम बढ़ने पर शहरी लोगों के आँखों में आंसू आ जाते है, तो वही कम होने पर किसानों के आँखों में आंसू आ जाते है, लेकिन प्याज के दाम अगर एक स्तर पर रहे तो इसमें किसानों को मुनाफा के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी नहीं होगी। किसानों को ज्यादा मुनाफा देने की बात सरकार हर बार करते है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है।  नाशिक में प्याज के दाम काफी नीचे आ गयी आ गयी  है। नाशिक कृषी उत्पन्न बाजार समिती में प्याज 650 रुपए प्रति क्विंटल के दर से मिल रहा था, वही अब 250 रुपए प्रति क्विंटल के दर मिल रहा है। उधर मनमाड में प्याज केवल 100 रुपए प्रति क्विंटल के दर मिल रहा है।

रिक्शा से सफर करना हुआ आसान : शहर में ‘रिक्शा ऐप’ लॉन्च

[amazon_link asins=’B019MQONYQ,B074VJ4XHN,B07B6DM75J’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3c6e61f3-be53-11e8-b858-bdf0aa8c6fa9′]

1 रुपए प्रति किलो दर

 

1 रुपए प्रति किलो प्याज का मूल्य मिलने से किसानों ने जमकर नारेबाजी की।  इसके साथ ही मुंबई-आग्रा महामार्ग पर किसानों ने प्याज फेंक कर इसका विरोध भी किया। एक क्विंटल प्याज उत्पाद करने में कम से कम सात से आठ सो रुपए खर्च होते है।  मुनाफा तो दूर की बात उत्पादन का खर्च तक नहीं मिलने पर किसान निराश है।