गांधी जयंती के मौके पर राज्य के 100 कैदियों को किया जायेगा रिहा  

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
महात्मा गांधी के 150 वे जयंती पर महाराष्ट्र के 100  कैदियों को रिहा किये जाने की जानकारी गृहराज्यमंत्री दीपक केसरकर ने दी। जिसमे नए मुंबई के तलोजा जेल से सबसे ज्यादा कैदियों को रिहा किया जाएगा। बता दें कि, आने वाले 5 अक्टूबर को कैदियों को रिहा  किया जाएगा।  राज्य के करीबन नौ मध्यवर्ती जेल  और वर्धा ,धुले ऐसे 11 जेल से 100 कैदियों को रिहा किया जाएगा। तलोजा जेल से 37, येरवडा से 24, नाशिक से 10 और अन्य जेल से प्रति एक-दो कैदियों को रिहा किया जाएगा।
किन -किन कैदियों को रिहा किया जाएगा
  • जिन कैदियों पर गंभीर आरोप दाखिल नहीं।
  • ऐसे कैदी  जिनकी उम्र 55 साल से ज्यादा है और उनकी 50 प्रतिशत सजा पूरी हो चुकी हो।
  • ऐसे कैदी जिनकी उम्र  55 साल से कम है , और उन्होंने  66 प्रतिशत सजा पूरी हो चुकी हो।
  • महिला और दिव्यांग या फिर फिजिकल चैलेंज लेकिन उनकी 50 प्रतिशत सजा पूरी हो चुकी हो।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e9b20fc5-c63f-11e8-a6cf-e93193af7acd’]

किन कैदियों को रिहा नहीं किया जाएगा

  • जिन कैदियों पर गंभीर आरोप है।
  • ऐसे कैदी जिन पर आजीवन कारावास और फांसी की सजा सुनाई गयी है , उन कैदियों  को  रिहा नहीं किया जायेगा।
  • टाडा, मनी लॉन्ड्रिंग, ब्लैक मनी और भ्रष्टाचार एक्ट के तहत सजा काट रहे कैदियों को रिहा नहीं किया जायेगा।

क्या है नोटों पर छपे महात्मा गांधीजी के फोटो का राज