राहुल, सोनिया ने सेवाग्राम में खुद धोई थाली

वर्धा।  समाचार ऑनलाइन 

वर्धा के आश्रम में खाने के बाद  खुद की थाली खुद धोने की प्रथा है। स्वावलंबता के मार्ग पर महात्मा गांधी खुद भी चले थे | इस  मार्ग पर आज काँग्रेस के नेता भी चल पड़े है। वर्धा में काँग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकी में पूर्व काँग्रेस के दिग्गज नेताओं का सामान्य रुप दिखाई दिया।  काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी  के साथ दिग्गज नेताओं ने खाना खा कर खुद धोई थाली। वर्धा के आश्रमा में खाने के बाद खुद की थाली खुद धोने की प्रथा है। स्वावलंबता के मार्ग पर चलने के लिए महात्मा गांधी ने लोगों को बोला था।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’aba77dc3-c63f-11e8-bc2b-6b4c648cb196′]

पद यात्रा में जमावड़ा 
वर्धा में आज दोपहर तीन बजे काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पद यात्रा  शुरुवात की, इस समय काफी संख्या में काँग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। राहुल गांधीं के हाथों में हाथ देने के लिए काफी संख्या में  युवकों की भीड़ दिखाई दी।


वर्धा  में  काँग्रेस की  बैठक

गांधी जयंती के अवसर पर आज  वर्धा में  काँग्रेस के केंद्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठकी में  काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पी. चिदंबरम साथ ही काँग्रेस वर्किंग कमिटी के  53 सदस्य भी उपस्थित थे।  गांधीजीं ने 1942  में  वर्धा से अंग्रेजो को  “भारत छोडो” का  नारा  दिया था।  इसी के आधार पर  काँग्रेस आज भाजप मुक्त भारत का निर्धार करने वाली है।

विद्यापन