पी सी जेव्लर्स से 12.730 ग्राम के सोने की जेवर चोरी 

सांगवी :  समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड़ शहर में क्राइम दिन पे  दिन बढ़ता जा रहा है। चोरी की घटनाओं में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। पिंपले सौदागर परिसर के ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आये शख्स ने सोने की चीजों पर हाथ साफ किया। यह घटना गुरुवार की शाम उजागर हुई है। घटना के बाद ज्वेलर्स के सहित राजेन्द्र मुथ्था ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7b2abcf8-c3dc-11e8-b7b5-d3507dd2c23b’]
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित राजेन्द्र मुथ्था नामक शख्स की सांगवी के पिंपले सौदागर परिसर में पी सी जेव्लर्स नाम की दुकान है। गुरुवार की दोपहर एक शख्स सोने की चीजें देखने ग्राहक बनाकर आया था और मौका देखते ही दुकान से बड़े ही  शातिर तरीके से 12.730 ग्राम के सोने के जेवर चुराकर रफू चक्कर हो गया। घटना की जानकारी दुकान मालिक को गुरुवार की शाम हुई।  सांगवी पुलिस में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सांगवी पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।
“ये नया हिन्दुस्तान  हैं, ये चुप नहीं बैठेगा, ये घर में घुस कर मारेगा”