पंचायत का हैवानियत भरा फरमान, आरोपी सहित रेप गर्भवती को जिंदा जला दो

झारखंड | समाचार ऑनलाइन – झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानने के बाद आप पूरी तरह हिल जायेंगे। यह मामला राज्य के चाईबासा शहर के मंझारी थाना क्षेत्र के पास का है। जहां एक महापंचायत ने रेप के बाद लड़की के गर्भवती होने पर उसे जिंदा जलाने का फरमान सुनाया है। 13 साल की एक नाबालिग रेप के बाद गर्भवती हो गई। जिसके बाद गांव में महापंचायत बुलाई गई। जहां पंचायत ने पीड़िता और आरोपी दोनों पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए दोनों को जिंदा जलाने का फरमान सुना दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत द्वारा ऐसा फरमान सुनाने का ये मामला मंगलवार शाम का है। आरोपी ने पंचायत में अपना गुनाह कबूल करने के बाद पंचायत ने उस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया और जिंदा जलाने का फरमान सुनाया। घटना के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जांच पुलिस प्रशासन कर रही है। एसडीपीओ को मामले की जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह काफी गंभीर मामला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।