पुणे में काम के नाम पर 150 महिलाओं से धोखाधड़ी

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में गृहउद्योग दिलाने के नाम पर 150 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में 35 वर्षीय पल्लवी धीरज महांगरे ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में वर्ल्ड ट्रस्ट डायमनी संस्था केअध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में मनीष काशीनाथ लोकरस, सुनीता दास और जयश्री कोपर्डेकर (कल्याण, मुंबई) का नाम भी शामिल है। शिकायतकर्ता महिला और आरोपी दोनों एकदूसरे को पहचानते हैं। वर्ल्ड ट्रस्ट डायमनी संस्था के जरिए 150 महिलाओं को अगरबत्ती, मोमबत्ती और कागज की थैली बनाने का काम दिलाने का आश्वासन दिया गया था।

संस्था का सदस्य बनाने के नाम पर सभासद फीस व आकर्षक ब्याज देने का लालच देकर प्रत्येक महिला से 651 रुपए लिए गए। महिलाओं से कुल मिलाकर 1 लाख 9 हजार 650 रुपए की धोखाधड़ी की गई।