पुणे पुलिस से पिंपरी चिंचवड़ आयुक्तालय में 1669 कर्मचारी वर्ग

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

आजादी की सालगिरह यानी 15 अगस्त से शुरू हुए पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में मनुष्य बल की कमी की समस्या कुछ हद तक कम हो गई है। गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि पर यह कमी ज्यादा खलेगी, यह संभावना जताई जा रही थी। मगर गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर पुणे पुलिस आयुक्तालय से 1669 कर्मचारियों को पिंपरी चिंचवड़ में वर्ग कर दिया गया। इसमें सहायक फौजदार से पुलिस सिपाही तक का स्टाफ शामिल है। बीती रात इसके आदेश जारी किए गए। इससे नए पुलिस आयुक्तालय की दिक्कतें कम होने के आसार हैं।

[amazon_link asins=’B06Y5P68KC,B077GRCS3Z’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f55e1cee-b712-11e8-8d36-53fbbd145f00′]

पुणे शहर और पुणे जिला (ग्रामीण) पुलिस की सीमाओं का विभाजन कर नए से पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की निर्मिति की गई है। 15 अगस्त से इसका कामकाज शुरू किया गया है। चिंचवड़ के प्रेमलोक पार्क में पिंपरी चिंचवड़ मनपा स्कूल की इमारत आयुक्तालय के लिए दी गई है। इस इमारत में कुछ निर्माण और फर्नीचर आदि का कामकाज होना बाकी है। तब तक ऑटो क्लस्टर से आयुक्तालय का कामकाज चलाया जा रहा है। कामकाज शुरू होने के साथ ही फेस्टिवल के दौर शुरू हो गए हैं। ऐसे में मनुष्यबल की कमी खलना लाजिमी है।

[amazon_link asins=’B01LWXUJH7,B019WFP0T4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’011a9114-b713-11e8-9485-bfade6415a42′]

इसी बीच पुणे शहर पुलिस ने बीती रात 1669 कर्मचारियों को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में वर्ग करने का आदेश दिया। इससे पहले एक सहायक आयुक्त, 26 पुलिस निरीक्षक, 18 सहायक निरीक्षक और 67 उपनिरीक्षक पुणे शहर पुलिस से कराया गया है। इसके अलावा पुणे जिला पुलिस ने भी अपने अधिकारी और कर्मचारी वर्ग किये हैं। विभाजन के बाद पुणे शहर पुलिस से 1855 और जिला पुलिस से 352 कर्मचारियों का मनुष्यबल उपलब्ध कराना तय किया गया था। 14 अगस्त को तबादलों के आदेश भी जारी किये गए, मगर पुणे शहर पुलिस ने इसमें ढिलाई बरती।

[amazon_link asins=’B01J82IYLW,B01DEWVZ2C’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’13912188-b713-11e8-8d36-e178ed54fc12′]

गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि पर मनुष्यबल की कमी के चलते सुरक्षा व्यवस्था कैसे होगी? यह चिंता जताई जा रही थी। हांलाकि पुणे शहर पुलिस ने 143 सहायक फौजदार, 375 हवलदार, 420 पुलिस नाइक, 731 सिपाही आदि 1669 कर्मचारियों को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में वर्ग किया। इसके साथ ही पहले के पिंपरी चिंचवड़ परिमंडल तीन के थानों के 57 हवलदार और सिपाही आयुक्तालय में वर्ग किये गए।इन थानों में कार्यरत 24 सहायक निरीक्षक और 8 उपनिरीक्षकों को जैसे थे रखने की मांग भी पूरी होने से ये सभी अधिकारी पिंपरी चिंचवड़ आयुक्तालय में रह गए हैं। इन सभी के तबादले पुणे पुलिस आयुक्तालय में किए गए थे मगर पिंपरी चिंचवड़ आयुक्तालय ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया था।

सहायक पुलिस आयुक्त सतीश पाटील, पुलिस निरीक्षक डॉ. विवेक मुगलीकर, रवींद्र चौधर, मोहनराव शिंदे, प्रसाद गोकुले, शिवाजी गवारे, सतीश माने, सुनील पिंजण, विठ्ठल कुबडे, रंगनाथ उंडे, रवींद्र जाधव, प्रभाकर महिपती शिंदे, विश्वजीत खुले, नरेंद्र जाधव, अजय भोसले, भिमराव शिंगाडे, खंडेराव खेरे, राजेंद्र काळे, शंकर अवताडे, नवनाथ घोगरे, नितीन विजय जाधव, अरुण ओंबसे, संजीव पाटील, किशोर म्हसवडे, रवींद्र निंबालकर, ब्रम्हांनन्द नाईकवडी, अरविंद जोंधले इन अधिकारियों को पहले ही पिंपरी चिंचवड़ में वर्ग किया गया है।