2 करोड़ का माल लूटने वाले 12 लोगो को लोनावला पुलिस ने धरदबोचा

लोनावला: पुणे समाचार
पुणे मुंबई महामार्ग पर हुए चोरी को लोनावला ग्रामीण पुलिस ने उजागर किया हैं। 8 से 10 व्यक्तियों ने कंटेनर चालक को मारपीठ कर कंटेनर में भरा 2 करोड़ रुपयों का माल लेकर फरार हुए थे। यह घटना 8 सप्टेंबर को पुणे मुंबई महामार्ग पर वाकसई गाँव के पास घटी थी। इस मांमले मे कंटेनर चालक कमाल अहमदशमी खान(उम्र41, मुंबई) ने हिकायत दर्ज की थी। घटना की जांच के दौरान लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने 12 लोगो को धरदबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 सप्टेंबर को कमाल अहमदशमी खान कंटेनर (MH12 HD 6008) में माल लेकर मुंबई से पुनर के रंजनगाव की और जा रहे थे। अचानक 8 से 10 लोग स्कॉर्पियो कर में आये। और कंटेनर चालक पर हमला कर कंटेनर में भरा 2 करोड़ रुपयों के टोबैको के 865 कार्टुस चुराकर नासिक शहर की तरफ फरार हो गए थे। 8 से 10 लोगो ने कंटेनर चालक को बुरी तरह से पीटकर घायल किया। उसके बाद कंटेनर चालक के हात पैर बांध दिए गए। कंटेनर में 1 करोड़ 87 लाख 54 हजार 871 रुपयों का तंबाखू और सिगरेट का माल भरा हुआ था। यह माल रानजंगाव के कंपनी में ले जाया जा रहा था। कंटेनर चालक कमाल अहमदशमी खान नर घटना की जानकारी लोनावला पुलिस को दी। उनके बाद लोनावला पुलिस ने घटना की छानबीन करते अलग अलग तुकडिया बनाकर छानबीन शुरू की थी। घटना के छानबीन दौरान पुलिस ने 12 लोगो को हिरासत में लिया हैं। 1)शाहरुख रज्जाक शेख 2) शाहेद खान जाहेदख़ान पठान 3) जिब्रान रुस्तम शेख 4) विकास जालिंदर मुले 4) फारुख दिलवार पिंजारी 5) सुलतान अयूब पठान 6) तन्विर मोहम्मद हनिज रंगेज 7) सन्दीप उर्फ खूंखार विजय वाघमारे 8) बंटी ऊर्फ़े सागर सोना पगारे 9) महम्मद मौलाना 10) पटयार उर्फ विजय लक्ष्मण इस्टे और 12) विवेक बालासाहेब परदेशी ( सभी कोपरगाँव, अहमदनगर के रहिवासी) इन लोगो को पुलिस ने अलग अलग जगाहों से हिरासत में लिया हैं।

इन सभी आरोपियों पर शिर्डी, कोपरगाँव, श्रीरामपुर, लोनी और खान्देश के कई पुलिस स्टेशन में आर्म एक्ट, चोरी, ऐसे कई मांमले दर्ज है। घटना की छानबीन दौरान वरिष्ठों की मार्गदर्शन पर मोक्का अंतर्गत कारवाई करने के भी सुचना पुलिस को मिली हैं। यह कारवाई पुलिस अधीक्षक सुवेज हक़ की नागरानी में डी वाय एस पी शिवथरे की टीम ने की हैं।