300 करोड़ की रॉयल वेडिंग में इस अंदाज़ में पहुंची प्रियंका

लंदन : प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की। प्रियंका’फॉर्मर सूट्स’ की स्टार मेगन मर्केल की काफी अच्‍छी दोस्‍त हैं। प्रियंका चोपड़ा यहां बेहद खूबसूरत फॉर्मल ली-लेंथ ड्रेस और हैट में यहां नजर आईं। इस ड्रेस को प्रियंका के लिए विविएन वेस्‍टवुड ने तैयार किया था।  लेवेंडर कलर की इस ड्रेस में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं।  उनके इस लुक की इंटरनेशनल मीडिया में भी जमकर तारीफ हो रही है। शाही शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह के खास इंतजाम किए गए थे। शादी की तैयारियों पर करीब 300 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में 27 लाख डॉलर (करीब 18.9 करोड़ रुपये), सुरक्षा पर ही लगभग 4 करोड़ डॉलर का खर्च किया गया।

दुनियाभर में कवरेज
ब्रिटिश राजघराने के राजकुमार के इस विवाह समारोह को दुनियाभर के मीडिया में खूब कवरेज मिली है। गूगल ने भी अपने डूडल के जरिये प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी का जश्न मनाया। इस शादी में दुनियाभर की जानीमानी 600 हस्तियां शामिल हुईं, इनमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अलावा मशहूर टीवी एंकर ओपरा विन्फ्रे, टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम भी थे। शादी के दौरान निकलने वाले जुलूस को देखने के लिए 2,000 आम लोगों को भी अनुमति दी गई थी।